ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

हिंसा की घटनाओं पर JDU ने दुख जताया, बोले बलियावी..देश का माहौल खराब कर रहे हैं कुछ लोग

PATNA: पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों प

हिंसा की घटनाओं पर JDU ने दुख जताया, बोले बलियावी..देश का माहौल खराब कर रहे हैं कुछ लोग
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतर गये। कई जगहों पर जमकर पथराव हुआ। लोगों ने जमकर बवाल काटा। आज दूसरे दिन शनिवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वही रांची में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाया गया है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है। देश में कई जगहों पर हुई हिंसा की इस घटना पर जेडीयू के वरिष्‍ठ नेता और विधानपार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने दुख व्यक्त करते हुए देश में अमन चैन और शांति की अपील की है। 


जेडीयू के वरिष्‍ठ नेता व विधानपार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि एक निजी चैनेल पर जिस वक्त पैगम्बर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी की गयी थी यदि उस समय ही टिप्पणी करने वाले को डांट फटकार लगा दिया जाता या इसका खंडन और निंदा कर दिया जाता तो शायद बात इतनी आगे नहीं बढ़ती। न्यूज चैनेल के एंकर समेत वे सारे लोग इसमें सामूहिक रूप से सरीक हैं। ये लोग अभद्र टिप्पणी करके देश में अमन चैन का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 


गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि कल जुम्मा के दिन देश के विभिन्न राज्यों से जो खबरे आई उनमें बिहार में चारों ओर अमन चैन रहा लेकिन कुछ जगहों पर बच्चे अपना दुख व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतरे थे। उनके आवेदन को वही ले लिया गया जिसके कारण बिहार में अमन शांति का माहौल रहा। इसका कारण यह था कि बिहार में प्रशासन इसे लेकर अलर्ट था लेकिन अन्य जगहों पर जो घटनाएं हुई वह काफी निंदनीय है। 


गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि कई राज्यों में तोड़फोड़ और हिंसा की बात सामने आ रही है जो निंदनीय है। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। रांची में हुई हिंसा पर बलियावी ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में जुम्मे के दिन जो कुछ हुआ वह पूरी दूनियां ने देखा था कि कैसे लोगों पर एके-47 आमने-सामने से चलायी गयी। जिस हथियार का इस्तेमाल बॉर्डर पर होता है उसका इस्तेमाल रांची में किया गया। पथराव की घटना झूठी है कथित टिप्पणी के विरोध में लोग आवेदन और कागज लेकर सड़क पर निकले थे।


18 से 20 साल के बच्चे थे यदि वे सड़क पर निकले थे तो वही उनका कागज ले लिया जाता वे आगे नहीं जाते। बलियावी ने रांची में हुई हिंसा पर यह भी कहा कि इस दौरान वाटर केनन और आसूं गैस के गोले दागा जाना चाहिए था जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया। उसकी जगह एके-47 का इस्तेमाल किया गया। बलियावी ने लोगों से अपील की है कि वे कानून को कतई हाथ में ना ले। भारतीय संविधान में बात करने का जो तरीका है उसी के माध्यम से बातें की जाए। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज चली सरकारे अलर्ट क्यों नहीं हुई। गुलाम रसूल ने देश व प्रदेशवासियों से अमन चैन और शांति की अपील की है।