ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

हाईकोर्ट के वकीलों के साथ सीएम नीतीश की बैठक, फीस बढ़ाने पर होगी चर्चा

PATNA : सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना हाईकोर्ट के वकीलों की एक अहम बैठक होने वाली है। 29 दिसंबर को यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक म

हाईकोर्ट के वकीलों के साथ सीएम नीतीश की बैठक, फीस बढ़ाने पर होगी चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना हाईकोर्ट के वकीलों की एक अहम बैठक होने वाली है। 29 दिसंबर को यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ पटना हाईकोर्ट के सरकारी वकील मौजूद रहेंगे। 29 दिसंबर को शाम 4:30 बजे यह बैठक होनी है।


आपको बता दें कि सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करने वाले वकील एस एस सुंदरम ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता पीके वर्मा और खुर्शीद आलम के साथ-साथ पूर्व महाधिवक्ता पीके शाही और खुद एसएस सुंदरम भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि सरकारी वकीलों की फीस लंबे अरसे से नहीं बढ़ाई गई है। इसको लेकर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को तत्काल फीस बढ़ाने पर विचार करने का आदेश दिया था।



यह बात लगभग तय मानी जा रही है कि सरकारी वकीलों का फीस इस नए साल में बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ 29 दिसंबर को होने वाली बैठक के इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कई सालों के बाद बिहार में सरकारी वकीलों का फीस बढ़ जाएगा। 

टैग्स