ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

हाथरस हादसे पर बिहार में भी शोक की लहर, सीएम नीतीश और तेजस्वी समेत कई नेताओं ने दुख जताया

PATNA: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्यसंग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत को लेकर बिहार में भी शोक की लहर है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्

हाथरस हादसे पर बिहार में भी शोक की लहर, सीएम नीतीश और तेजस्वी समेत कई नेताओं ने दुख जताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्यसंग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत को लेकर बिहार में भी शोक की लहर है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम दलों के नेताओं ने दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 


वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त किया है और कहा है कि ‘सत्संग के दौरान उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सैंकड़ों श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर सुन व्यथित हूँ। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ तथा घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ’।


बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आयोजित एक सत्यसंग के दौरान भगगड़ मच गई। जिसमें सौ से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इस दर्दनाक घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है।