ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

हरेक जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाए जाने की घोषणा पर बोलीं राबड़ी..पहले भी सांसदों को आदर्श गांव बनाने की मिली थी जिम्मेदारी..उसका क्या हुआ?

PATNA: बिहार के हरेक जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाया जाएगा। जहां विस्थापितों को बसाने की तैयारी सरकार कर रही है। बरसात के बाद सबसे पहले बांका जिले में इसकी शुरुआत होगी। ब

हरेक जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाए जाने की घोषणा पर बोलीं राबड़ी..पहले भी सांसदों को आदर्श गांव बनाने की मिली थी जिम्मेदारी..उसका क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के हरेक जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाया जाएगा। जहां विस्थापितों को बसाने की तैयारी सरकार कर रही है। बरसात के बाद सबसे पहले बांका जिले में इसकी शुरुआत होगी। बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय के इस बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलटवार किया है। राबड़ी देवी ने कहा कि पहले भी सांसदों को गांव बसाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को आदर्श बनाने की जो जिम्मेदारी दी गयी थी उसका क्या हुआ। कही तो कुछ नहीं दिख रहा है। उसी तरह इसका भी यही हाल होगा। इस तरह की घोषणाएं होती रहती है। 


वही बिहार विधानमंडल के मानसूत्र सत्र के आखिरी दिन भी केंद्र सरकार के अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष ने हंगामा मचाया। राबड़ी देवी ने कहा कि हमलोगों की बात भी नहीं सुनी गयी। अग्निपथ स्कीम के विरोध में खड़े कई बच्चों को पीटा गया उन पर एफआईआर दर्ज की गयी। कई बच्चे अभी भी जेल में बंद हैं। बच्चों के परिवार को भी तंग किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं। 


राबड़ी देवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें ऊपर से ही चुप रहने का आदेश मिला है। शायद इसलिए इस मामले पर वे कुछ भी नहीं बोलना चाहते। बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इस पर राबड़ी देवी ने खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हो गयी है और बीजेपी दो नंबर की पार्टी हो गयी है। अब जनता ही मालिक है आगे जनता जो कहेगी वही हमलोग करेंगे।