ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Happy BirthDay Lalu Prasad: लालू ने जन्मदिन पर काटा 77 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से की कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम बड़े नेता राबड़ी आवा

Happy BirthDay Lalu Prasad: लालू ने जन्मदिन पर काटा 77 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से की कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम बड़े नेता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में 77 पाउंड का केक काटा है।


दरअसल, लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन को आरजेडी समारोहपूर्व मना रही है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और आरजेडी दफ्तर के बाहर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।


इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। 


राज्य के हर जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


Happy BirthDay Lalu Prasad: लालू ने जन्मदिन पर काटा 77 पाउंड का केक, राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता