ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हम पार्टी ने किया ऐलान, बिना किसी शर्त के महागठबंधन सरकार को देंगे समर्थन: मांझी

PATNA: बिहार में एनडीए गठबंधन आज टूट गया है। JDU और BJP के बीच का रिश्ता आज खत्म हो गया है। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गये हैं। इससे पहले CM नीतीश ने

हम पार्टी ने किया ऐलान, बिना किसी शर्त के महागठबंधन सरकार को देंगे समर्थन: मांझी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए गठबंधन आज टूट गया है। JDU और BJP के बीच का रिश्ता आज खत्म हो गया है। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गये हैं। इससे पहले CM नीतीश ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नई सरकार बनाने का दावा भी नीतीश ने पेश कर दिया। राज्यपाल को 160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी उन्होंने सौंपी है। बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच हम पार्टी ने भी बड़ा फैसला लिया है।


हम पार्टी के संरक्षक व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिना किसी शर्त के महागठबंधन सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। मंगलवार की शाम 4 बजे हम पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में जीतन राम मांझी भी शामिल थे। मांझी ने यह फैसला लिया कि बिना शर्त महागठबंधन सरकार को हम पार्टी समर्थन देगी। हम पार्टी के विधायकों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जतायी है।