ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गिरिराज सिंह ने PK का नहीं लिया नोटिस, बोले- केवल नीतीश कुमार के बयान की है अहमियत

PATNA: बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह जदयू में सिर्फ केवल नीतीश कुमार के बयानों को ही अहमियत देते हैं. बाकी किसी का नोटि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह जदयू में सिर्फ केवल नीतीश कुमार के बयानों को ही अहमियत देते हैं. बाकी किसी का नोटिस नहीं लेते हैं. बिहार एनआरसी लागू करने का नीतीश कुमार विरोध कर रहे हैं. इसके जवाब में गिरिराज ने कहा कि यह तो समय बताएगा. 

गांधी के वादों को भूले

एनआरसी के विरोध करने पर राहुल गांधी को प्रशांत किशोर द्वारा धन्यवाद देने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि मुझे नहीं कहना कि कौन धन्यवाद, कौन गाली दे रहे हैं. देश में राहुल गांधी, औवैसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग लगे हैं. भारत का दुर्भाग्य है कि गांधी के नाम तो लेते हैं, लेकिन गांधी के वादे को भूल जाते हैं. गांधी ने भारत के हिन्दुओं से वादा  किया था कि जो पाकिस्तान जा रहे हैं वह जब चाहे वह भारत आ सकते हैं. लेकिन आज ये लोग गांधी के अनुवायी कहते हैं लेकिन गांधी की नीतियों को मिट्टी में मिला रहे हैं. मैं पूछता हूं कि देश में 25 करोड़ से अधिक लोगों ने गैस कनेक्शन लिया हैं. उसमें सबको पता लिखना पड़ा जितना की एनपीआर में हैं.

जो काम जिन्ना ने किया था वही काम अब ये कर रहे

गिरिराज ने कहा कि अगर इन लोगों को हिन्दुओं से दुश्मनी हैं तो वह कहे कि जो भारवंशी हिन्दू थे जो पाकिसान में रह गए हैं उनकी दुर्दशा होते रहने दें और उनको न आने दें, या खुलकर बोले और कहे कि रोहिंग्या घुसपैठियों को नागरिकता दे दी जाए,या कहे कि पाकिस्तान का बॉर्डर खोल दिए जाए कि पाकिस्तान का मुसलमान आएगा वह मेरा वोटर बनेगा. अगर ऐसा नहीं है तो देश के मुसलमानों को नहीं बहकाए. जो काम 1947 में जिन्ना ने किया था वही काम राहुल गांधी कह रहे हैं.



टैग्स