ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गायघाट बालिका गृहकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा.. सरकार ही करवाती है सप्लाई

PATNA : बिहार में एक बार फिर से बालिका गृह कांड सुर्खियों में है. राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आया

गायघाट बालिका गृहकांड पर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा.. सरकार ही करवाती है सप्लाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से बालिका गृह कांड सुर्खियों में है. राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आया है जिसके बाद विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गया है. पटना हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई है. इन सबके बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.


आज जब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सारी घटनाएं सरकार करवा रही है. इसके साथ ही राबड़ी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ही लोगों को सप्लाई करवा रही है. सरकार को हर एक चीज की जानकारी है. आगे राबड़ी देवी ने कहा कि पूरी दुनिया पूरा बिहार देख रहा है कि किस तरीके से यह सरकार चल रही है. 


राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के वक्त जेडीयू के ही मंत्री थे और अभी भी जेडीयू के ही मंत्री हैं तो राबड़ी देवी बोली कि उस वक्त भी क्लीन चिट मिला था और फिर क्लीनछित मिलेगा. आगे राबड़ी देवी बोलती हैं कि कोर्ट ने लताड़ा है लेकिन डबल इंजन की इस सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.


वहीं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, क्या तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी? उस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जो भी खबरें चल रही है वह झूठी है.

टैग्स