ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

गंगा का बढ़ा जलस्तर, पटना जिले के 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश; पढ़िए कहां -कहां के स्कूल रहेंगे बंद

PATNA : पटना जिले के दियारा क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी फैलने लगा है जिससे 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। बेगूसराय में भी गंगा

गंगा का बढ़ा जलस्तर, पटना जिले के 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश; पढ़िए कहां -कहां के स्कूल रहेंगे बंद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना जिले के दियारा क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी फैलने लगा है जिससे 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। बेगूसराय में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ये स्कूल अथमलगोला, बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, सदर, दानापुर, फतुहा, मनेर और मोकामा प्रखंडों में स्थित हैं। डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।


दरअसल, पटना के डीएम के तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर होने एवं नदी की धारा तेज होने के कारण स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के जीवन एवं स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 677 दिनांक 24.08.2024 के आलोक में दिनांक-21.09.2024 (शनिवार) तक दियारा क्षेत्र में अवस्थित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाता है। 


डीएम के तरफ से जो लेटर जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि अथमलगोला रामनगर दियारा, बाढ़ इब्राहिमपुर,  बख्तियारपुर चिरैया रूपस, हरदासपुर दियारा, काला दियारा, रूपस महाजी, दानापुर अकिलपुर, गंगहारा, हेतनपुर, माधवपुर, कासिमचक, मानस, पानापुर, पतलापुर हैवसपुर, फतुहा, मनेर मोमिन्दपुर गंगहरा, पतलापुर, मोकामा, शिवनार, पटना सदर, नकटा टोला, दियारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

मालूम हो कि, बिहार में कई नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है।राजधानी पटना में भी गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधी घाट पर 49.82 सेंटीमीटर जलस्तर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 48.60 है. वहीं दीघा घाट में डेंजर लेवल 50.45 मीटर है, लेकिन गंगा यहां 51.06 सेंटीमीटर पर बह रही है।


उधर, गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से निचले इलाकों में पानी फैल गया है। खासकर दियारा के इलाकों में फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान जताया है। जल संसाधन विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है, जिस वजह से तटबंधों की निगरानी फिर से बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही अभियंताओं और अधिकारियों को रात में गश्ती का निर्देश दिया गया है।