ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

PATNA NEWS : गांधी मैदान में रावण दहन की सभी तैयारियां पूरी, आम लोगों को इस गेट से मिलेगी एंट्री

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में इस बार 69 वां वर्ष है, जब विजयादशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।यह आयोजन बेहद खास होता है और इसे

PATNA NEWS : गांधी मैदान में रावण दहन की सभी तैयारियां पूरी, आम लोगों को इस गेट से मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में इस बार 69 वां वर्ष है, जब विजयादशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।


यह आयोजन बेहद खास होता है और इसे देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग गांधी मैदान में जुटते हैं। ऐसे में रावण दहन कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने खुद निरीक्षण किया।


डीएम ने अपने निरीक्षण के क्रम में आयोजन समिति को सुरक्षा दृष्टिकोण से कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह आयोजन बेहद खास होता है और गांधी मैदान में किसी भी आयोजन से सबसे अधिक भीड़ इसी में जुटती है।


ऐसे में इस आयोजन को लेकर भीड़ प्रबंधन करना प्रशासन के लिए चुनौती होती है।दोपहर 3 बजे से लोगों का प्रवेश होना शुरू हो जाता है. शाम 6:15 तक रावण दहन चलता है. उसके बाद लोग निकलने शुरू करते हैं. ऐसे में लोगों के निकलते समय अंधेरा हो जाता है. जिसको लेकर लाइटिंग का पूरा प्रबंध किया गया है।


बताया जा रहा है कि भीड़ प्रबंधन को लेकर के गांधी मैदान के सभी 13 गेट मैदान में लोगों के आने जाने के लिए खुले रहेंगे. गेट नंबर 1, 2, 3 और 13 नंबर से आम लोगों का मैदान में प्रवेश नहीं होगा. इस गेट से वीआईपी और वीवीआईपी का प्रवेश होगा, जिसमें 13 नंबर गेट मीडिया के लिए होगा. गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 10 और 12 पर लोगों की अधिक भीड़ आती है इसलिए इस गेट पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी की तैनाती भी है।


इधर, डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया कि रावण दहन खत्म होने के बाद बाहर निकालने के लिए अचानक से गेट पर भीड़ नहीं लगाएं। 10 से 15 मिनट गांधी मैदान में ही इंतजार करें तब तक भीड़ खाली हो जाएगा।