ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

फुटपाथी दुकानदारों के समर्थन में आए माले विधायक, कहा- सरकार बदल गयी लेकिन अधिकारियों का दिमाग नहीं बदला

PATNA: पटना जीपीओ के पास दुकान लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने आज मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। फुटपाथी दुकानदारों के समर्थन में माले विधायक महबूब आलम भी धरने पर बै

फुटपाथी दुकानदारों के समर्थन में आए माले विधायक, कहा- सरकार बदल गयी लेकिन अधिकारियों का दिमाग नहीं बदला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जीपीओ के पास दुकान लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने आज मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। फुटपाथी दुकानदारों के समर्थन में माले विधायक महबूब आलम भी धरने पर बैठ गये। माले विधायक इस दौरान अधिकारियों पर जमकर बरसे कहा कि बिहार में सरकार बदल गयी है लेकिन मगरुर प्रशासन का दिमाग नहीं बदला। इस मामले में भी प्रशासन के पदाधिकारियों का तानाशाही रवैय्या साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नख्शेकदम पर अफसर नहीं चलते।


फुटपाथ दुकानदारों के साथ धरना पर बैठे माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि हम सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि पटना नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों के साथ मनमानी कर रही है। यहां से कई दुकानदारों को हटाया जा रहा है। नगर निगम के इस कार्रवाई के बाद हजारों फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों ने इस दौरान जमकर हंगामा मचाया और जीपीओ गोलंबर को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया। फुटपाथी दुकानदारों के समर्थन में उतरे माले विधायक भी धरना पर बैठ गये। 


उनका कहना था कि दुकानदारों को अतिक्रमणकारी साबित किया जा रहा है। उनकी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। दुकानदारों पर जुल्म और शोषण हो रहा है। हम नीतीश सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि मगरुर प्रशासन के खिलाफ हैं। सरकार बदल गयी है लेकिन अधिकारियों का दिमाग नहीं बदला है। 


माले विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार संविधान की हिफाजत करने वाली सरकार है। रोजगार हासिल करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। प्रशासन के पदाधिकारी का तानाशाही रवैया इस मामले में साफ नजर आ रहा है। पटना के फुटपाथी दुकानदारों के साथ हूं। नीतीश के नक्शेकदम पर अफसर नहीं चलते। अफसर बेलगाम हो गये हैं। जनांदोलन के माध्यम से इन्हें सबक सिखाया जाएगा। माले विधायक महबूब आलम ने फुटपाथी दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए जगह दिये जाने की मांग की है।