ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

फर्स्ट बिहार Exclusive : तेजप्रताप ने चाचा नीतीश को दिया बड़ा ऑफर, लालू जी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बड़ा धमाल कर दें

PATNA : अपनी राजनीति को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार की सियासत में एक नया भूचाल ला दिया है। तेजप्रताप यादव अपन

फर्स्ट बिहार Exclusive : तेजप्रताप ने चाचा नीतीश को दिया बड़ा ऑफर, लालू जी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बड़ा धमाल कर दें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : अपनी राजनीति को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार की सियासत में एक नया भूचाल ला दिया है। तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी में भले ही हासिये पर चल रहे हैं। तेजस्वी यादव और उनके करीबियों से तेजप्रताप की नहीं बन रही। पिछले दिनों उनको मनाने के लिए राबड़ी देवी भी पटना पहुंची थी लेकिन आज उन्हें भी वापस दिल्ली लौट जाना पड़ा। इन सबके बीच तेज प्रताप यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे डाला है।


फर्स्ट बिहार को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू जी से मुलाकात करनी चाहिए। तेज प्रताप ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार बड़ा भाई कहते हैं। बड़े भाई दिल्ली में है ऐसे में नीतीश जी को चाहिए कि वह जाकर उनसे मुलाकात कर ले। तेज प्रताप ने कहा है कि नवरात्र का समय चल रहा है और नीतीश जी अगर लालू जी के साथ मिलकर कोई धमाल कर देते हैं तो यह बड़ी बात होगी।


दरअसल फर्स्ट बिहार संवाददाता ने तेज प्रताप यादव से बातचीत के दौरान यह सवाल किया था कि लालू यादव विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आने वाले हैं और अब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लोगों में भी बेचैनी है। इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार वाकई लालू जी से मिलना चाहते हैं तो इंतजार क्यों कर रहे हैं? नीतीश जी को ज्यादा बेचैनी है तो उन्हें लालू जी का हाल चाल तो पूछ लेना ही चाहिए। तेजप्रताप ने कहा कि नवरात्रा का मौका है दोनों के बीच अगर मुलाकात होती है तो धमाल होगा।


इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में चल रही राजनीति और उनके विरोधियों को लेकर भी कई हमले बोले हैं। तेजप्रताप यादव ने आरजेडी नेता रामा सिंह के ऊपर भी जोरदार हमला बोला है। तेजप्रताप ने कहा है कि रामा सिंह जैसे लोग पार्टी में आते जाते रहते हैं। रामा सिंह के पिता की नहीं बल्कि आरजेडी मेरे पिता की पार्टी है। रामा सिंह कब आएंगे कब चले जाएंगे किसी को पता भी नहीं चलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता