ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

फर्जी कॉल मामले की हो CBI जांच, बोले सुशील मोदी..DGP की भूमिका संदिग्ध

PATNA: पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने का मामला सामने आने के बाद बीजेपी लगातार इस लेकर हमलावर है। फर्जी कॉल मामले में डीजीपी की भूमिका को

फर्जी कॉल मामले की हो CBI जांच, बोले सुशील मोदी..DGP की भूमिका संदिग्ध
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने का मामला सामने आने के बाद बीजेपी लगातार इस लेकर हमलावर है। फर्जी कॉल मामले में डीजीपी की भूमिका को बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने संदिग्ध बताया और इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। 


सुशील मोदी का कहना है कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इसलिए इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए क्योंकि ऐसे गंभीर सवालों का जवाब सीबीआई ही ढूंढ सकती है। सुशील मोदी ने यह सवाल पूछा है कि गया के पूर्व एसपी के खिलाफ विभागीय जांच डीजीपी ने क्यों बंद की? उन्होंने यह भी पूछा कि पूर्णिया में पोस्टिंग के लिए संचिका क्यों बढाई गयी? मामले को गंभीर बताते हुए सुशील मोदी ने सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। 


दरअसल टाइल्स कारोबारी अभिषेक अग्रवाल पटना हाईकोर्ट का फर्जी चीफ जस्टिस बनकर डीजीपी एसके सिंघल से बात करता था। आईपीएस आदित्य कुमार की पैरवी करने और क्लीन चिट देने का दबाव डीजीपी पर बना रहा था। बार-बार कॉल आने के बाद जब डीजीपी को संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है तब उन्होंने इसकी जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी। 


जांच में जो कुछ सामने आया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। फर्जी जज बनकर फोन करने वाला कोई और नहीं आईपीएस आदित्य कुमार का दोस्त अभिषेक अग्रवाल था। मामला सामने आते ही उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। अभिषेक अग्रवाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 9 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड भी जब्त किया गया है। 


हालांकि आईपीएस आदित्य अभी भी फरार है। आईपीएस आदित्य के दोस्त अभिषेक अग्रवाल ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ के क्रम में उसने कई खुलासे किये बताया कि डीजीपी एसके सिंघल पर रौब दिखाने के लिए उसने व्हाट्सएप डीपी पर चीफ जस्टिस की फोटो लगा रखी थी।