ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर, बेटे का चुनाव प्रचार करते समय बिगडी तबीयत, जमुई से पटना रेफर किये गये

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर हो गयी है. जमुई में आज अपने बेटे अजय प्रताप का चुनाव प्रचार करते समय उनकी तबीयत बिगड़ी. स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें जमुई से पटना

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर, बेटे का चुनाव प्रचार करते समय बिगडी तबीयत, जमुई से पटना रेफर किये गये
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर हो गयी है. जमुई में आज अपने बेटे अजय प्रताप का चुनाव प्रचार करते समय उनकी तबीयत बिगड़ी. स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें जमुई से पटना रेफर कर दिया है. 


पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप जमुई विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार हैं. नरेंद्र सिंह उनके पक्ष में जनसंपर्क कर रहे थे. शाम के लगभग साढ़े सात बजे वे जनसंपर्क के दौरान काली मंदिर में दर्शन करने गये. मंदिर परिसर में ही वे गिर गये और उनकी सांसें फूलने लगीं. नरेंद्र सिंह के साथ मौजूद लोग उन्हें लेकर जमुई सदर अस्पताल गये. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देख कर पटना रेफर कर दिया है.


घटना जमुई के खैरा प्रखंड के टिहिया गांव की है. टिहिया काली मंदिर परिसर में नरेंद्र सिंह अर्धबेहोशी की हालत में गिर पड़े. उनका पूरा शरीर पसीने से तरबतर था और सांसें अटक रही थीं. आनन फानन में उन्हें जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने सांस लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्हें ऑक्सीजन देना शुरू किया लेकिन नरेंद्र सिंह की हालत नहीं सुधरी. लिहाजा उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. 


नरेंद्र सिंह के समर्थकों का कहना है कि उन्हें हर्ट अटैक आया है. हालांकि जमुई सदर अस्पताल के डॉक्टर इससे इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि नरेंद्र सिंह के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हुई है. इसके कई कारण हो सकते हैं. उनकी सही जांच और इलाज के लिए ही पटना भेजा गया है. पटना में जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि उनके हर्ट में कोई समस्या है या मामला फेफड़े में संक्रमण का है.



टैग्स