ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक दिन में पॉजिटिव से नेगेटिव हुए विधानसभा अध्यक्ष, बोले..कर्म पथ पर लौट रहा हूं

PATNA: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अब कोरोना नेगेटिव हो गये हैं। कल 7 अगस्त को ही वे कोरोना संक्रमित हुए थे। अगले दिन यानी आज सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो

एक दिन में पॉजिटिव से नेगेटिव हुए विधानसभा अध्यक्ष, बोले..कर्म पथ पर लौट रहा हूं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अब कोरोना नेगेटिव हो गये हैं। कल 7 अगस्त को ही वे कोरोना संक्रमित हुए थे। अगले दिन यानी आज सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि "ईश्वर की असीम कृपा और आप सभी के स्नेहाशीष से आज मेरी कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है जिससे मैं पुनः अपने कर्म पथ पर लौट रहा हूँ। कोरोना से डरना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहकर इसे हराना है और समाज को स्वस्थ बनाना है।"


बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी कल दी थी। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा था कि "तबियत अस्वस्थ होने पर मैंने अपनी कोरोना जाँच करायी थी जिसकी रिपोर्ट पोजिटिव आने पर मैं कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूँ।मेरे संपर्क में आये लोगों से अपील है कि वह भी अपनी जाँच करा लें। कोरोना से डरना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहकर कोरोना को हराना है और समाज को स्वस्थ बनाना है।"



7 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अगले दिन 8 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष नेगेटिव हो गये हैं। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की सूचना भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। सोमवार को किए गये ट्वीट में वे लिखते हैं कि "ईश्वर की असीम कृपा और आप सभी के स्नेहाशीष से आज मेरी कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है जिससे मैं पुनः अपने कर्म पथ पर लौट रहा हूँ।कोरोना से डरना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहकर इसे हराना है और समाज को स्वस्थ बनाना है।"


रविवार 7 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अगले दिन 8 अगस्त सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसे लेकर भी कई चर्चाएं सियासी गलियारों में हो रही है।