ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ कैसा खेल? सुबह कोरोना पॉजिटिव लेकिन शाम में निगेटिव हो गए

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद केवल इसलिए दूर हो गए क्योंकि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की जा

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ कैसा खेल? सुबह कोरोना पॉजिटिव लेकिन शाम में निगेटिव हो गए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद केवल इसलिए दूर हो गए क्योंकि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की जांच रिपोर्ट आज सुबह पॉजिटिव आई थी लेकिन अब से थोड़ी देर पहले उनकी जो नई टेस्ट रिपोर्ट आई है उसमें तारकिशोर प्रसाद कोरोना निगेटिव पाए गए हैं।


कोरोना नेगेटिव आने की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने फर्स्ट बिहार के पूछे जाने पर कहा कि वह रिपोर्ट भी उनके पास है जो आईजीआईएमएस की तरफ से जारी की गई है। इस रिपोर्ट में डिप्टी सीएम नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन आज सुबह उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी सूचना उन्हें दी गई थी जिसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वह दूर हो गए थे। 


फर्स्ट बिहार से बातचीत में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के पहले नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी। लेकिन उन्होंने अंतिम वक्त में कार्यक्रम में शामिल होने से केवल इसलिए परहेज किया क्योंकि उनकी रिपोर्ट एक बार पॉजिटिव आ चुकी थी।


तारकिशोर प्रसाद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आई यह मामला जांच का विषय हो सकता है और किस ने उन्हें सूचना दी फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर वाकई तारकिशोर प्रसाद कोरोना नेगेटिव थे जैसा कि आईजीआईएमएस की रिपोर्ट में सामने आया है तो किसकी गलती की वजह से वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूर हो गए या अभी एक बड़ा सवाल है।


आपको बता दें कि तारकिशोर प्रसाद की तबीयत बिल्कुल ठीक थी और मुझे कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उनकी जांच कराई गई थी और बाद में टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई लेकिन अब आईजीआईएमएस अपनी नई जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना नेगेटिव करार दिया है।