ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

दूध उत्पादन पर नीतीश सरकार देगी सब्सिडी, पशुपालकों को इतने रूपये का मिलेगा अनुदान

PATNA: दूध उत्पादन से जुड़े बिहार के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब बिहार सरकार दूध का उत्पादन करने वाले पशुपालकों को सब्सिडी देगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने अनुदान की राशि

दूध उत्पादन पर नीतीश सरकार देगी सब्सिडी, पशुपालकों को इतने रूपये का मिलेगा अनुदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दूध उत्पादन से जुड़े बिहार के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब बिहार सरकार दूध का उत्पादन करने वाले पशुपालकों को सब्सिडी देगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने अनुदान की राशि भी तय कर दी है। इसे लेकर 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी गयी है। 


दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को 3 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जाएगा। सब्सिडी उन्हें मिलेगी जो सहकारी समिति के माध्यम से दूध बेचते हैं। अप्रैल से जून के बीच 91 दिन का भुगतान पशुपालकों को सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से किया जाएगा। सब्सिडी की राशि का भुगतान डीबीटी के तहत पशुपालकों के खाते में किया जाएगा। 


बता दें कि बिहार में 8 दुग्ध संघ हैं जहां करीब 27 हजार दुग्ध समितियां जुड़ी हुई है। काम्फेड के अधीन विभिन्न दुग्ध सहकारी समितियों, दुग्ध संघों और डेयरी इकाइयों के माध्यम से दूध का संग्रह किया जाता है। लेकिन गर्मी के दिनों में दूध का उत्पादन घटने के कारण पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिए नीतीश सरकार ने अनुदान देने की योजना बनाई है। गर्मी के दिनों में सहकारी दुग्ध समितियों में दूध की आपूर्ति करने वाले पशुपालकों को यह अनुदान मिलेगा।