ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

धीरज सिंह कुशवाहा ने नीतीश के दावों की खोली पोल, बोले- अब जनता जवाब देगी

PATNA : विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं और अब नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चूका है. सभी दलों के नेताओं में खुद को दूसरों से बेहतर बताने में लगे हुए हैं और साथ ही सामने

धीरज सिंह कुशवाहा ने नीतीश के दावों की खोली पोल, बोले- अब जनता जवाब देगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं और अब नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चूका है. सभी दलों के नेताओं में खुद को दूसरों से बेहतर बताने में लगे हुए हैं और साथ ही सामने वाली पार्टी के नेताओं की खामियां निकालने में जुटे हुए हैं. इसी बीच रालोसपा  के महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने एक बयान में नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता से उनके काम के आधार पर वोट देने की अपील थी लेकिन अगर जनता उनके कामों को देखकर वोट देगी तो नीतीश कुमार की जदयू जीरो पर ही आउट हो जाएगी. उन्होंने कोरोना संकट में बिहारी छात्रों और मजदूरों का हवाला देते हुए भी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बारिश के समय में हमने देखा कि राजधानी की हालत किस तरह जलजमाव के कारण ख़राब हुई. ऐसी विकट परिस्थिति में भी नीतीश ने नहीं बल्कि उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे आकर लोगों की मदद की.


उन्होंने आगे कहा कि 'यह पब्लिक है सब जानती है'. अब जनता बहकावे में आकर  नीतीश को वोट नहीं देने वाली है. नीतीश कुमार ने 15 सालों में जो कारनामें किये हैं उसका जवाब जनता उन्हें आगामी चुनाव में EVM का बटन दबाकर ज़रूर देगी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता