ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो: कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच JDU ऑफिस पहुंचे मुख्यमंत्री

PATNA: एनडीए से अलग होने के बाद से विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार भले ही नहीं बताते हों लेकिन उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्ह

देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो: कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच JDU ऑफिस पहुंचे मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: एनडीए से अलग होने के बाद से विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार भले ही नहीं बताते हों लेकिन उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री मानते हैं। बार-बार प्रधानमंत्री नहीं बनने की बात कहने वाले नीतीश आज जब जेडीयू दफ्तर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ‘देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। जिसके बाद नीतीश ने हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए।


दरअसल, बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हुए हैं। इस मुहिम को लेकर पिछले दिनों उन्होंने विपक्ष के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी और जल्द ही वे बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाने वाले हैं। नीतीश और उनकी पार्टी के लोग लगातार यह दावा कर रहे हैं कि देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में सफलता मिल रही है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।


कई ऐसे मौके सामने आए जब नीतीश ने प्रधानमंत्री बनने से तौबा किया। भले ही नीतीश अपने मुंह से कहते रहे कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है और वे देश की भलाई के लिए विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं लेकिन नीतीश की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समय समय पर उन्हें प्रधानमंत्री का प्रबल दावेदार बताने से पीछे नहीं हटते हैं। आज एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब सीएम नीतीश जेडीयू दफ्तर पहुंचे।


जेडीयू प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन सीएम नीतीश अचानक जेडीयू दफ्तर पहुंच गए। जहां उनके स्वागत में खड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि, ‘देश का पीएम कैसा हो.. नीतीश कुमार जैसा हो’। इस नारे को सुनकर मुख्यमंत्री भी फूले नहीं समा रहे थे और उनकी खुशी उनके चेहरे से झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने गाड़ी के भीतर से ही हाथ हिलाकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए आगे की तरफ निकल गए।