ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

.. देख लो, मिट गईं दूरियां! चिराग ने पारस से गले मिलने वाली फोटो का बताया सच, कहा - चाचा की लड़ाई राजनीतिक,साथ आने पर भी कह दी ये बात

DESK : पिछले कुछ दिनों से देश भर के राजनितिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच सबकुछ पहले जैसा हो गया है। क्या पारस मान गए ? क्या रामवि

.. देख लो, मिट गईं दूरियां!  चिराग ने पारस से गले मिलने वाली फोटो का बताया सच, कहा -  चाचा की लड़ाई राजनीतिक,साथ आने पर भी कह दी ये बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पिछले कुछ दिनों से देश भर के राजनितिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच सबकुछ पहले जैसा हो गया है। क्या पारस मान गए ? क्या रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मना लिया? क्या इस लोकसभा चुनाव से पहले दोनों एकसाथ नजर आएंगे ? अब इन तमाम सवालों का जवाब एक बार फिर खुद लोजपा (रामविलास ) के नेता चिराग पासवान ने दी है। चिराग ने कहा कि - यह मामला राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। 


दरअसल, 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एनडीए की बैठक में एक फोटो नजर आई थी। इसमें चिराग पासवान और पशुपति पारस चाचा-भतीजा की तरह एक दूसरे के गले मिले। चिराग ने पारस का पांव भी छुया जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि इनके बीच की दूरियां कम हो गई।लेकिन चिराग ने यह पूरा मामला पारस के पाले में डाल दी है। जमुई सांसद चिराग पासवान ने चाचा से मिलन को लेकर अपनी बात कही है। 


चिराग पासवान ने एक निजी चैनेल से बातचीत में कहा कि-  चाचा की लड़ाई राजनीतिक नहीं है बल्कि मामला पूरी तरीके से पारिवारिक है। इसलिए इस मामले में भी निर्णय चाचा को ही लेना है क्योंकि हमारे यहां फैसले बड़े करते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि पिताजी के निधन के बाद चाचा में अपने पिता की छवि देखी। कुछ परिस्थितियां आईं जिससे अलग हो गए। मेरी समझ में बात नहीं आई। लेकिन अलग होने का फैसला भी उन्हीं का था तो साथ होने का फैसला वही करेंगे। इसमें मुझे कुछ नहीं कहना है।


मालूम हो कि, इससे पहले पशुपति पारस ने भतीजा चिराग पासवान को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि दिल टूटते हैं तो कभी नहीं मिलते हैं। पारस ने चिराग को लेकर कठोर बात कही थी। लेकिन पीएम मोदी की मीटिंग में दोनों करीब से मिले। इन तमाम सवालों पर चिराग पासवान ने कहा है कि मुझे कुछ नहीं कहना है। चाचा फैसला करेगें कि वह क्या करना चाहते हैं।फैसला उन्हें लेना है। मुझे इसमें  कुछ नहीं करना है। 



आपको बताते चलें कि, मिशन 2024 को लेकर बीजेपी की हर एक सीट पर नजर है। चाहे बात उम्मीदवार की हो या फिर  गठबंधन के साथी दलों के। भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाने के लिए  हर सीट पर गंभीरता से नजर बनाई है। इसीलिए लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों दलों को भाजपा साथ में लाना चाहती है। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एनडीए की बैठक में इसकी झलक भी दिखी।