ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

आज दिखेगा सांसदों का क्रिकेट महाकुंभ,सभी दलों के MP खेलेंगे मैच; यहां होगा लाइव टेलीकास्ट

DESK : संसद में एक-दूसरे के खिलाफ ज़ुबानी जंग लड़ने वाले अलग-अलग दलों के सांसद 15 दिसंबर यानी रविवार को क्रिकेट के मैदान में भी जंग लड़ते दिखेंगे। इस मैच का डीडी स्पोर्टस पर सीधा प्रस

 आज दिखेगा सांसदों का क्रिकेट महाकुंभ,सभी दलों के MP खेलेंगे मैच; यहां होगा लाइव टेलीकास्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : संसद में एक-दूसरे के खिलाफ ज़ुबानी जंग लड़ने वाले अलग-अलग दलों के सांसद 15 दिसंबर यानी रविवार को क्रिकेट के मैदान में भी जंग लड़ते दिखेंगे। इस मैच का डीडी स्पोर्टस पर सीधा प्रसारण भी होगा। सांसदों के बीच होने वाले इस मैत्री क्रिकेट मैच की जानकारी देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान दो टीमें बनाई गई है।


दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर टीबी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सांसदों ने एक मैत्री क्रिकेट मैच खेलने का फैसला लिया है। यह 20-20 क्रिकेट मैच मेजर ध्यानचन्द्र नेशनल स्टेडियम में सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। इस मैच का डीडी स्पोर्टस पर सीधा प्रसारण भी होगा। 


सांसदों के बीच होने वाले इस मैत्री क्रिकेट मैच की जानकारी देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान दो टीमें बनाई गई है। इनमें एक टीम लोकसभा स्पीकर के नाम की है,जिसकी कप्तानी वह खुद करेंगे। वहीं दूसरी टीम राज्यसभा चेयरमैन के नाम की होगी, जिसकी कमान किरेन रिजिजू के हाथ में होगी।


ठाकुर ने कहा कि ' टीबी एक गंभीर बीमारी है और जागरूकता ही इसकी रोकथाम का सबसे बड़ा माध्यम है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता लाना सरकार, समाज व सांसद की सामूहिक जिम्मेवारी है। इस शीतकालीन सत्र में हम सांसदों ने ठाना है, कि टीबी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए मैत्री क्रिकेट मैच खेलेंगे। उन्होंने बताया कि 2017 व 2019 में भी इसी तरह के एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया था और इस बार भी टीबी को हराने और देश को जिताने के लिए हम सभी पार्टी के सांसद साथ आ रहे हैं।


इधर, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल के तहत, सभी दलों के चुनिंदा सांसद टीबी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेलेंगे।