ब्रेकिंग
भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

कोरोना पर तेजस्वी के नए राग के बाद JDU का पलटवार, चार्टर प्लेन में बर्थडे मनाने वाले से अमीर कौन होगा

PATNA : कोरोना संकट के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात 2 मिनट 16 सेकेंड का दो वीडियो जारी कर कोरोना पर नया राग छेड़ दिया ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात 2 मिनट 16 सेकेंड का दो वीडियो जारी कर कोरोना पर नया राग छेड़ दिया है. जारी किए गए वीडियो में तेजस्वी ने कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के माथे फोड़ा था.

 तेजस्वी के इस वीडियों पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू नेता निखिल मंडल ने ट्वीट कर तेजस्वी को  कोरोना संकट के बीच गरीब- अमीर की राजनीति बंद करने की सलाह दी है. निखिल मंडल ने ट्वीट कर लिखा कि ' अब भाई आपसे ज्यादा अमीर कौन होगा जो अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन पर मनाता है..!! शर्म करो और गरीब-अमीर की राजनीत करना बंद करो.! सरकार,आमिर,गरीब सभी लोग मदद कर रहे है सिवाय आपके जो बिहार प्रदेश के बाहर रहकर,रात के दो बजे,सामने लिखे पंक्ति को पढ़ कर घटिया राजनीत करना चाह रहा है..!!'




बता दें कि तेजस्वी ने अपने वीडियो में कहा था कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है. पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं.  अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं. जिसपर जदयू ने उन्हें घेरते हुए पलटवार किया है. 


टैग्स