ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

कांग्रेस ने लालू को दिया जवाब: हमारे साथ रहना RJD की मजबूरी, लेकिन बिहार के कांग्रेसियों को गाली देने से रिश्ता नहीं चलेगा

PATNA : कांग्रेस के साथ से संबंधों को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जो बयान दिया है, उसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस पर पलटवार करती नजर आ रही है. कांग्रेस ने लालू यादव क

कांग्रेस ने लालू को दिया जवाब: हमारे साथ रहना RJD की मजबूरी, लेकिन बिहार के कांग्रेसियों को गाली देने से रिश्ता नहीं चलेगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कांग्रेस के साथ से संबंधों को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जो बयान दिया है, उसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस पर पलटवार करती नजर आ रही है. कांग्रेस ने लालू यादव को एक बार फिर से जवाब दिया है. विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा है कि लालू यादव हो या फिर विपक्षी खेमे में शामिल अन्य राजनीतिक दल, उनकी मजबूरी कांग्रेस के साथ रहना है. कांग्रेसी राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर सकती है, यह बात सभी को मालूम है. 


प्रेमचंद मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस के साथ रहना लालू यादव की प्रतिबद्धता नहीं बल्कि मजबूरी है. राहुल गांधी के नेतृत्व में ही विपक्षी गठबंधन एनडीए का मुकाबला कर सकता है. कांग्रेसी ने कहा है कि लालू यादव जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस के साथ इस तरह का संबंध रखना चाहती है, यह स्पष्ट करना होगा और बिहार में कांग्रेस के नेताओं को अपमानित करना उनके लिए गाली का इस्तेमाल करना यह नहीं चल सकता.


कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि "लालू ने आज फिर बयान दिया है. कांग्रेस पार्टी लालू से ये जानना चाहती है कि वो राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ रहने की बात करते हैं और बिहार में कांग्रेसियों को गाली दे रहे हैं. इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी. जो पार्टियां अपने आप को बीजेपी के खिलाफ कहती हैं, उन्हें राहुल गाँधी के नेतृत्व में काम करना ही होगा. भले ही ये उनकी राजनीतिक मज़बूरी ही क्यों न हो."


प्रेमचंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि "कांग्रेस पार्टी ये जानना चाहती है कि क्या वजह है कि लालू जैसे नेता कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ रोज बयान देते हैं. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलते हैं. कांग्रेस पार्टी ये जानना चाहती है कि आखिरकार इसकी वजह क्या है कि वे बीजेपी के खिलाफ क्यों कुछ भी नहीं बोलते हैं."