ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

'कांग्रेस को बना दिया पंगु ...', बोले अखिलेश सिंह ... हमारे पास कुछ भी नहीं, जल्द हो जाएगा सीट बंटवारा

PATNA : महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के ही राजद ने प्रत्याशियों के लिए सिंबल बांटना शुरू कर दिया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह व भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी.

'कांग्रेस को बना दिया पंगु ...',  बोले अखिलेश सिंह ... हमारे पास कुछ भी नहीं, जल्द हो जाएगा सीट बंटवारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के ही राजद ने प्रत्याशियों के लिए सिंबल बांटना शुरू कर दिया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह व भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने अलग-अलग राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की। इसके बाद अब आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता किया है। इस दौरान इस बात को लेकर दुःख भी जताया है कि कांग्रेस को पंगु बना दिया है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आज पार्टी का खाता सीज करने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि- हमारा खाता फ्रीज कर दिया गया है। खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। बीजेपी ने खुद हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए। हमें पंगु बना दिया गया है। हमारे पास पोस्टर लगवाने तक का पैसा नहीं है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि - चुनावी बॉन्ड में 60% पैसा बीजेपी को गया ह। जबकि चुनाव के समय हमारे 11 बैंक खाते को सीज किया गया है। इतना ही नहीं हमने कितनी कोशिश की तो कुछ खातों को जुर्माना लेकर चालू किया गया। ये जानबूझकर चुनाव के ऐलान के बाद अकाउंट सीज किया गया है। वो लोग चाहते हैं कि हमलोग किसी भी तरह प्रचार नहीं करें। लेकिन, इसके बाद भी जनता हमारे साथ हैं और इस बार बीजेपी  को पूरी ताकत के साथ हराने की कोशिश की जायेगी।


उधर, महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर चल रही गहमागहमी और अनबन की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि- कहीं कोई समस्या नहीं है, हमलोग एक से दो दिन में सीट का बंटवारा कर लेंगे। इसको लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। सबकुछ तय समय पर हो जाएगा। इसको लेकर कहीं को असमंजस की हालत नहीं है। हमारा एक ही मकसद हैं इस बार भाजपा को हराना है। 

संबंधित खबरें