ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सोमवार से शुरू होगा सीएम नीतीश का चुनावी अभियान, पहले दिन दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार करेंगे। इन दोनों सीटों पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और मु

सोमवार से शुरू होगा सीएम नीतीश का चुनावी अभियान, पहले दिन दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार करेंगे। इन दोनों सीटों पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले दिन दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के खेत मैदान में पहली चुनावी जनसभा को कल संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद तारापुर में उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी। 


मुख्यमंत्री की पहली चुनावी जनसभा सुबह 11:45 बजे कुशेश्वरस्थान प्रखंड के धौलिया में आयोजित होगी जबकि कुशेश्वरस्थान के बाद उनकी दूसरी जनसभा तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान गाजीपुर में दोपहर 1:45 बजे से होगी। दोनों ही सीटों पर वह जेडीयू उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह चुनावी दौरा हेलीकॉप्टर के जरिए होगा। 


जनता दल यूनाइटेड और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दोनों विधानसभा सीटों में जीत हासिल करना नाक की लड़ाई बना हुआ है। यह दोनों सीटें जेडीयू के कब्जे वाली रही हैं। कुशेश्वर स्थान से विधायक रहे शशिभूषण हजारी के निधन और तारापुर से मेवालाल चौधरी के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। पार्टी ने कुशेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को उम्मीदवार बनाया है जबकि तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि उपचुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरी ताकत झोंक रखी है हालांकि महागठबंधन इस उपचुनाव में बिखरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद आरजेडी की तरफ से जेडीयू को कड़ी टक्कर मिल रही है। अब नीतीश कुमार के चुनावी दौरे से माहौल किस हद तक बदलेगा इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।