ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, मुख्यमंत्री आवास में चल रही मीटिंग

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. राजधानी प

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे पशुपति पारस, मुख्यमंत्री आवास में चल रही मीटिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से सामने आ रही है. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. राजधानी पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है. दोनों नेता बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लगाने संबंधी संभावनाओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं. 


सोमवार को शाम में लगभग साढ़े 4 बजे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस की गाड़ी सीएम आवास में एंटर की. आपको बता दें कि पहले ही मीडिया में ये खबर सामने आई थी कि पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शाम में मिलने का समय मांगा है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज भी पशुपति कुमार पारस के साथ मौजूद हैं.


आपको बता दें कि  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को ही शाम में पटना पहुंच गए थे. पटना पहुंचते ही पशुपति ने कहा था कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं. प्रदेश के विकास के लिए नीतीश निरंतर कार्य करते रहे हैं. उम्मीद है कि बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को लगाने की भी जगह मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श आवश्यक है.