ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Bihar Politics : 'मुंह चमकाने के लिए जिला-जिला घूमते हैं CM नीतीश कुमार ...', बोले तेजस्वी यादव ....20 साल में वास्तविकता को जान और समझ नहीं पाए

tejshawi yadav : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी यात्रा को लेकर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने 23 दिसंबर से प्रस्तावित सीएम की यात्र

Bihar Politics : 'मुंह चमकाने के लिए जिला-जिला घूमते हैं CM नीतीश कुमार ...',  बोले तेजस्वी यादव ....20 साल में वास्तविकता को जान और समझ नहीं पाए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

tejshawi yadav : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी यात्रा को लेकर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने  23 दिसंबर से प्रस्तावित सीएम की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जिला-जिला मुंह चमकाने के लिए घूमते हैं। उन्होंने पहले भी कई यात्राएं की हैं, लेकिन फिर भी उन्हें यह नहीं पता चल पाया कि राज्य में कितने बेरोजगार हैं?


तेजस्वी यादव ने मुख्यंमत्री पर एक के बाद एक 13 सवाल दागते हुए कहा कि नीतीश को यात्रा पर निकलने से पहले बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि 20 साल में कई यात्राएं निकालने के बाद भी वे वास्तविकता को जान और समझ नहीं पाए। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर सीएम नीतीश की बिहार यात्रा पर हमला बोला। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री 225 करोड़ रुपये खर्च कर यात्रा पर निकल रहे हैं। इससे पहले उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। नीतीश बताएं कि 20 साल सीएम रहने के बाद भी बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम क्यों है?  पांच हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों के पास खुद का भवन नहीं है। मानव विकास सूचकांक और सतत विकास सूचकांक में बिहार अन्य राज्यों से पिछड़ा हुआ है।


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार बिहार की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद उन्हें नहीं पता चलता कि सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अनुमंडलीय अस्पतालों की हालत इतनी बदतर क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के थानों एवं सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी और अफसरशाही चरम पर है। बिहार की चीनी मिलें बंद हैं।


उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को इतनी यात्रा करने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि बिहार के हर दूसरे घर से लोग काम की तलाश में दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर क्यों हैं। हर साल बिहार में बाढ़ या सुखाड़ की वजह से परेशानी होती है। तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद इतनी गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।