ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

CM नीतीश ने बिहारवासियों को दी बकरीद की बधाई : कहा - आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा यानी (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं<span style="backg

CM नीतीश ने बिहारवासियों को दी बकरीद की बधाई : कहा - आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा यानी (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। इसे भाईचारे के साथ मनाइए।


सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना ही इस त्योहार का सन्देश है। इस त्योहार को उन्होंने आपसी भाईचारे एवं स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और अधिक बढ़ जाता है।


दरअसल सीएम बिहार में हर कौम और मजहब का ख्याल रखते हुए सबके त्योहारों में शामिल होते हैं और उन्हें शुभकामना देते हैं। सर्वधर्म समभाव की मिसाल भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में पेश किया है। हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का ख्याल भी उन्होंने अपने प्रदेश में खूब रखा है। यही वजह है कि अलपसंख्यक समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सीएम नीतीश कुमार को आज भी नहीं छोड़ सका है। 


उधर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह ने बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक जगहों पर बकरा काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय सहित देश के सभी डीएम और एसपी से आग्रह कर रहा हूं कि सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसलिए सार्वजनिक जगहों पर बकरे का कटाई न हो।