ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सीएम नीतीश की सभा में उमड़ा जनसैलाब, जेडीयू नेता बोले- भीड़ देखकर घबराएं नहीं विरोधी

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज आठ दिन बचे हैं. ऐसे में पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में जुट गई है. इधर पहले चरण के मतदान के लिए सीएम नीतीश घूम-घूमकर जनसभाएं कर रहे है

सीएम नीतीश की सभा में उमड़ा जनसैलाब, जेडीयू नेता बोले- भीड़ देखकर घबराएं नहीं विरोधी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज आठ दिन बचे हैं. ऐसे में पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में जुट गई है. इधर पहले चरण के मतदान के लिए सीएम नीतीश घूम-घूमकर जनसभाएं कर रहे हैं. आज नीतीश की पांच जनसभाएं होनी हैं. मुख्यमंत्री की चार जिलों गोपालगंज, सिवान, पटना और जहानाबाद में पांच रैलियां हैं. रैली को संबोधित करने के लिए नीतीश कुमार सबसे पहले गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. इस सीट से पिछले चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार को जीत मिली थी. नीतीश कुमार ने यहां एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील की.


नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है, पहले बिहार में अपराध का बोलबाला था, लेकिन अब बिहार का स्थान काफी नीचे आ गया है. कोरोना से लड़ाई में भी हमने काम किया है. जबकि पहले कुछ लोग सिर्फ वोट लेते रहते थे, काम नहीं करते थे. रैली में उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. 


गौरतलब है कि नीतीश को सुनने के लिए हजारों-हजार की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ा था. जनसैलाब को देखकर जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने अपने एक ट्वीट के जरिये विपक्षियों को आड़े हाथ लिया. अशोक चौधरी ने ट्वीट किया- विधानसभा क्षेत्र भोरे जिला गोपालगंज में नीतीश जी की जनसभा हुई। भीड़ देखकर विरोधी घबराएं नहीं। जरा देखिये लालू के लाल राजद के तथाकथित युवा नेता तेजस्वी और तेज प्रताप को ; ये स्नेह और सम्मान मिलता है नीतीश जी को. 

वहीं महागठबंधन की तरफ से सीएम कैंडिडेट और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खूब जनसभाएं कर रहे हैं. भोजपुर जिले के अगिआंव में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. यही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभाओं को संबोधित किया और एनडीए का समर्थन करने की जनता से अपील की. 

टैग्स