ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CM नीतीश की तरफ से अजमेर शरीफ में होगी चादरपोशी, बिहार में भाईचारे की कामना

PATNA : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन पिछले दिनों अजमेर शरीफ पहुंचे थे। उन्होंने अजमेर शरीफ में गरीब नवाज दरगाह पर चादर पोशी भी की थी और अब मुख्यमंत्री नीत

CM नीतीश की तरफ से अजमेर शरीफ में होगी चादरपोशी, बिहार में भाईचारे की कामना
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन पिछले दिनों अजमेर शरीफ पहुंचे थे। उन्होंने अजमेर शरीफ में गरीब नवाज दरगाह पर चादर पोशी भी की थी और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भी अजमेर शरीफ में चादरपोशी की जाएगी। हालांकि सीएम नीतीश खुद अजमेर नहीं जा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के विधान पार्षद और जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनवीर अख्तर वहां सीएम नीतीश की तरफ से दी गई चादर चढ़ाएंगे। 


अजमेर शरीफ रवाना होने से पहले आज एमएलसी तनवीर अख्तर ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर अपने 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल गरीब नवाज दरगाह अजमेर शरीफ में उर्स के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से चादरपोशी करेगा। प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बिहार में अमन-चैन, भाईचारा और सद्भाव के साथ खुशहाली चाहते हैं और इसीलिए अजमेर शरीफ में उनकी तरफ से यह दुआ मांगी जाए। 


एमएलसी तनवीर अख्तर के साथ प्रतिनिधिमंडल में मुस्तफा कमाल, डॉ आसमा परवीन, असमत नौशाबा, आबिद हुसैन, अफरोज आलम, गुलाम गौस, आफताब आलम, वसीम अंसारी, नेसार अहमद, नौशाबा खानम, गुलाम शब्बीर फरीदी और शाहनवाज खां मौजूद थे।