ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

सीएम नीतीश का पुतला दहन करेगी बीजेपी, नगर निकाय चुनाव पर रोक से भड़के संजय जायसवाल

PATNA: आज विजयादशमी है और लोग रावण के पुतला दहन की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन बिहार की सियासत में सरकार के पुतला दहन की तैयारी चल रही है। दरअसल, पटना हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव पर

सीएम नीतीश का पुतला दहन करेगी बीजेपी, नगर निकाय चुनाव पर रोक से भड़के संजय जायसवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आज विजयादशमी है और लोग रावण के पुतला दहन की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन बिहार की सियासत में सरकार के पुतला दहन की तैयारी चल रही है। दरअसल, पटना हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया है, जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। जायसवाल ने कहा है कि आज रावण के साथ बिहार सरकार का भी पुतला दहन करें जिनकी मानसिकता के कारण 4600 से ज्यादा नगर निकाय के उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सके हैं।





संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपने जालसाजी में सफल रहे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उन्होंने उसका पालन नहीं किया। आज सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत पर बिहार सरकार के अफसरों का कब्जा हो गया है। गांव के भी चुनाव स्थगित हुए थे। लेकिन तब हम पूर्ण रूप से सत्ता में थे और इसलिए मुखिया का कार्यकाल सम्राट चौधरी जी ने नीतीश कुमार से झगड़ कर बढ़ा दिया था। पंचायतों के विकास चुनाव तक के लिए पंचायत के प्रतिनिधियों के पास ही रहा।नगर के चुनाव स्थगित होने तक नीतीश कुमार की मानसिकता प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देखने की हो गई थी। इसीलिए उन्होंने नगर निगम के प्रतिनिधियों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया।




बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अफसरों के साथ मिलकर नगर चलाएंगे और जनप्रतिनिधि नहीं होने के कारण किसी भी नगर में जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं होगा। एक बात जरूर होगा कि अब विकास के बदले कागज पर ही विकास राशि का बंदरबांट अफसर और मंत्रियों के बीच हो जाएगा।

टैग्स