ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

CM की समाधान यात्रा पर बोले विजय सिन्हा ... जनता से दूरी बनेगी विदाई की वजह, नीतीश शुरू कर रहे व्यवधान यात्रा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य के यात्रा पर निकलने वाले हैं। नीतीश कुमार की यह 13वीं यात्रा होने वाली है, जिसकी शुरुआत कल से होने वाला है। नीतीश के इस

CM की समाधान यात्रा पर बोले विजय सिन्हा ...  जनता से दूरी बनेगी विदाई की वजह, नीतीश शुरू कर रहे व्यवधान यात्रा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य के यात्रा पर निकलने वाले हैं। नीतीश कुमार की यह 13वीं यात्रा होने वाली है, जिसकी शुरुआत कल से होने वाला है। नीतीश के इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा रखा गया है। वहीं, नीतीश की इस यात्रा को लेकर एक बार फिर से विपक्षी दलों द्वारा हमला बोला जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस यात्रा को विदाई और व्यवधान यात्रा बताया है। 


बिहार भाजपा और विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, गांधी जी के 7 पापकर्म सिद्धांत सारे सकारी भवनों में लिखा गया है आज उसी सिद्धांत के तहत सिद्धांत विहीन राजनीति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। नीतीश कुमार आज भ्रष्टचारी और जातीय उन्माद फैलाने वाले लोगों के गोद में जाकर बैठ गए हैं। इन्होंने आज सुशाशन को कुसाशन में बदल कर रख दिया है। राज्य में आज अपराध और भ्रष्टचार चरम पर है और आप इन सबका का समाधान यात्रा करने जा रहे हैं और उसमें जनता से दूरी बना रहें हैं तो फिर यह किस तरह की यात्रा है। 



इसके आगे सिन्हा ने कहा कि,नीतीश कुमार कल से बिहार के लिए समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि इसके विपरीत व्यवधान यात्रा पर निकल रहे हैं। इनकी यही यात्रा बिहार से विदाई की यात्रा होने वाली है। मुख्यमंत्री जनता से दूरी बनाकर जनप्रतिनिधियों को अपमान करके अपने इस यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं देना उनके लिए आने वाले समय में नुकसानदेह साबित होगा। 


गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री आज शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिमी चम्पारण जाएंगे। सीएम यहां कल गुरुवार से बाल्मिकीनगर से समाधान यात्रा की शुरुआत करेंगे। सीएम की यह यात्रा 29 जनवरी को लखीसराय में समाप्त होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे इस दौरान इनके साथ सिर्फ अधिकारियों ही शामिल रहेंगे।