ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग पर आरसीपी का तंज.. शेर का बच्चा अनाथ नहीं होता, बोले.. पारस भी शेर के भाई हैं

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही सियासी उठापटक के बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जोरदार तंज कसा है. चिराग पासवान ने मौजूदा हालात

चिराग पर आरसीपी का तंज.. शेर का बच्चा अनाथ नहीं होता, बोले.. पारस भी शेर के भाई हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही सियासी उठापटक के बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जोरदार तंज कसा है. चिराग पासवान ने मौजूदा हालात के बीच संघर्ष की बात कहते हुए दो दिन पहले यह दावा किया था कि वह शेर के बच्चे हैं और शेर की तरह ही इस लड़ाई को लड़ेंगे. लेकिन चिराग पासवान ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद खुद को अनाथ बताया था. ऐसे में अब आरसीपी सिंह ने चिराग को इसी बयान पर घेर लिया है.


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि चिराग पासवान खुद को अनाथ बता रहे हैं. 2 दिन पहले वह खुद दिया दावा कर रहे थे कि शेर के बच्चे हैं. ऐसे में चिराग पासवान खुद तय कर लें कि वह क्या है. क्योंकि शेर का बच्चा कभी खुद को अनाथ नहीं बताता. आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर रामविलास पासवान से थे और चिराग पासवान उनके बेटे होने के नाते शेर होने का दावा कर रहे हैं तो पशुपति पारस भी उसी शहर के भाई हैं.


इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट में जनता दल यूनाईटेड के शामिल होने को लेकर भी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने बयान दिया. आरसीपी सिंह ने एक बार फिर कहा है कि जनता दल यूनाईटेड कैबिनेट विस्तार में जरूर शामिल होगा. आरसीपी सिंह ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू का शामिल होना तय है. यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है कि केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार वह कब करने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये बात जरूर कही है कि जनता दल यूनाइटेड से केंद्रीय कैबिनेट में कौन शामिल होगा, इसका फैसला अंतिम तौर पर नीतीश कुमार करेंगे.


आपको बता दें कि चिराग पासवान ने बीते दिन अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलायी थी. उसमें 5 जुलाई से हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया. चिराग ने कहा कि उनके सामने बेहद मुश्किल समय है. पहले पिता जी नहीं रहे फिर परिवार के लोगों ने साथ छोड़ दिया. ऐसे में उन्हें बिहार के लोगों के आशीर्वाद की जरूरत है. चिराग ने कहा कि वे महाभारत जैसी लडाई लड़ रहे हैं. जिनसे लडना है वे भी अपने ही हैं. ये मुझे दुखी जरूर कर रहा है लेकिन इस युद्ध में मां का आशीर्वाद से ही वे जीत हासिल करेंगे. चिराग ने कहा कि पापा का आशीर्वाद उनके साथ है.

टैग्स