ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

हे छठी मईया 'साहब' का दिल और दिमाग स्वस्थ्य कर दें ! राबड़ी के करीबी रिश्तेदार का CM नीतीश पर गहरा तंज, कहा ... आशा है कि छठ मईया सब ठीक कर देंगी

PATNA : 'सूर्य उपासना एवम लोक आस्था के महापर्व की हार्दिक बधाई ! मुझे पूर्ण आशा है कि छठ मईया उनका दिल और दिमाग़ पूर्णरूपेण स्वस्थ कर देंगी!' यह बातें राजद सुप्रीमो ल

हे छठी मईया 'साहब' का दिल और दिमाग स्वस्थ्य कर दें ! राबड़ी के करीबी रिश्तेदार का CM नीतीश पर गहरा तंज, कहा ... आशा है कि छठ मईया सब ठीक कर देंगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 'सूर्य उपासना एवम लोक आस्था के महापर्व की हार्दिक बधाई ! मुझे पूर्ण आशा है कि छठ मईया  उनका दिल और दिमाग़ पूर्णरूपेण स्वस्थ कर देंगी!' यह बातें राजद सुप्रीमो लालू यादव के मुंहबोले साला यानी राबड़ी देवी के भाई और पार्टी के विधान पार्षद सुनील सिंह ने कही है।


दरअसल, राजद एमएलसी सुनील सिंह लगातार अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश पर इशारों ही इशारों में काफी हमलवार रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने यह पोस्ट किया है। जिसमें नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा है कि ' सूर्य उपासना एवम लोक आस्था के महापर्व की हार्दिक बधाई ! मुझे पूर्ण आशा है कि छठ मईया  उनका दिल और दिमाग़ पूर्णरूपेण स्वस्थ कर देंगी!' 

सुनील कुमार का यह तंज विधानमंडल में दिए महिलाओं को लेकर दिए गए अमर्यादित टिप्पणी को लेकर किया है। इसके साथ ही जिस तरह से उन्होंने जीतन राम मांझी के लिए सदन में बयान दिए, उसके बाद लगातार मुख्यमंत्री पर कई तरह के आरोप लगाया जा रहा है। वहीं सुनील कुमार भी मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर लगातार मुख्यमंत्री पर निशाना साधते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया  एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं।


ऐसे में अब राजद एमएलसी व राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार लगातार बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते रहे हैं। इस बार भी छठ पूजा पर प्रदेश वासियों को बधाई देने के बहाने उन्होंने मुख्यमंत्री के दिल और दिमाग के पूर्ण रूपेण से स्वस्थ होने की प्रार्थना छठी मैया से की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने मैसेज में मुख्यमंत्री का जिक्र नहीं किया है। 


आपको बताते चलें कि, चार दिन पहले ही सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री पर तंज कसते उनकी प्रतिमा खजुराहो में लगाने की मांग की थी। सुनील कुमार सिंह ने लिखा था कि मेरी इच्छा है कि क्यो नहीं दिव्य अलौकिक ज्ञान का बखान करने वाले महापुरूष की आदमकद मूर्ति खजुराहो मंदिर प्रांगण में लगा दी जाए।