ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चौतरफा आलोचना झेल रहे नीतीश का बचाव करने उतरा JDU, काउंटर प्लान के जरिये स्पीकर को नीचा दिखाने का प्रयास

PATNA : सोमवार को बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ उसे बिहार ही नहीं पूरे देश ने देखा। विधानसभा के 100 साल के इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री इस तरह से जलील करें

चौतरफा आलोचना झेल रहे नीतीश का बचाव करने उतरा JDU, काउंटर प्लान के जरिये स्पीकर को नीचा दिखाने का प्रयास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : सोमवार को बिहार विधानसभा में जो कुछ हुआ उसे बिहार ही नहीं पूरे देश ने देखा। विधानसभा के 100 साल के इतिहास में पहली दफा ऐसा हुआ कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री इस तरह से जलील करें। नीतीश कुमार जिस अंदाज में सदन के अंदर भड़के नजर आए उसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। नीतीश कुमार की चौतरफा आलोचना को देखते हुए अब जनता दल यूनाइटेड ने काउंटर प्लान के तहत स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को ही नीचा दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर नीतीश सबसे ज्यादा आलोचना के शिकार हुए हैं लिहाजा जेडीयू के प्रवक्ताओं से लेकर दूसरे नेताओं को काउंटर प्लान के लिए एक्टिव कर दिया गया है। जेडीयू के नेता और नीतीश के समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर अब विधानसभा अध्यक्ष को ही सदन की नियमावली समझाते नजर आ रहे हैं। इसके लिए बजाता ग्राफिक्स का सहारा लिया जा रहा है, कोशिश यह है कि नीतीश कुमार की छवि को किसी तरीके से बचाया जा सके।


दरअसल जनता दल यूनाइटेड असल मुद्दे को भटका कर दूसरी तरफ से ले जाना चाहता हैं। जेडीयू को इस बात का एहसास हो गया है कि नीतीश कुमार का भड़का हुआ चरित्र देखकर उनके बारे में सार्वजनिक के छवि बिगड़ सकती है। ऐसे में नीतीश कुमार सदन में सही कह रहे थे। इसे बताने और दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार इसके लिए JDU की टीम एक्टिव नजर आ रही है लेकिन सबसे हैरत की बात यह है कि जेडीयू से जुड़े नेताओं के पोस्ट पर आ रहे कमेंट उनकी तरफ से उंगली उठा रहे हैं। नीतीश का बचाव करने उतरे जेडीयू के नेताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है। हालांकि जेडीयू कुछ उसी तरह से विधानसभा अध्यक्ष को काउंटर करने का प्रयास कर रहा है जैसा अब तक लालू और उनके परिवार को लेकर करता रहा है।


ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल के नेता विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे शख्स की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं। नीतीश कुमार की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए जो ग्राफिक्स बनाया गया है, उसमें सीधे-सीधे विजय सिन्हा चुनौती दी जा रही है। सत्तापक्ष के नेताओं को स्पीकर के गरिमा की भी चिंता नहीं है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जो कुछ किया वह बिल्कुल सही था। अब इसी सब कुछ जायज ठहराने के लिए काउंटर प्लान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार की आलोचना करने वाले लोगों की फेहरिस्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा नजर आ रही है।

टैग्स