ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

चौथी बार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मृत्युंजय कुमार सिंह, 987 वोट से जीते

PATNA: बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव के लिए आज मतदान हुए। मृत्युंजय कुमार सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये हैं। 987 वोट से उन्होंने यह

चौथी बार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मृत्युंजय कुमार सिंह, 987 वोट से जीते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव के लिए आज मतदान हुए। मृत्युंजय कुमार सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये हैं। 987 वोट से उन्होंने यह जीत हासिल की है। 


मृत्युंजय कुमार सिंह की जीत की खबर मिलते ही उन्हें लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके घर पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपनी इस जीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से दी है। इस जीत पर बधाई देने वाले लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया है।   


बता दें कि बिहार पुलिस एसोशिएशन का चुनाव आज फुलवारीशरीफ स्थित बीसैप-5 में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। जिसके बाद मतगणना शुरू की गयी। जीत की औपचारिक घोषणा अगले दिन होने वाले महाधिवेशन में की जाएगी।


पुलिस एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त सचिव के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय सिंह, डॉ. रामविलास यादव और दिलीप कुमार सहित तीन लोग चुनाव मैदान में थे।     

टैग्स