ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बुरे फंसे राजीव प्रताप रूडी: एम्बुलेंस में बालू ढोने का वीडियो वायरल, पप्पू और तेजस्वी ने किया ट्वीट

PATNA: सारण से BJP सांसद राजीव प्रताप रुडी के दफ्तर के कैंपस में दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस छिपाकर रखे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से राजीव प्रताप रु

बुरे फंसे राजीव प्रताप रूडी: एम्बुलेंस में बालू ढोने का वीडियो वायरल, पप्पू और तेजस्वी ने किया ट्वीट
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: सारण से BJP सांसद राजीव प्रताप रुडी के दफ्तर के कैंपस में दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस छिपाकर रखे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से राजीव प्रताप रुडी विवाद में आ गये हैं। दरअसल एम्बुलेंस से बालू ढोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस एम्बुलेंस पर सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिखा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वही राजद दरभंगा के ट्वीट को तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है।





जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मजदूरों द्वारा एम्बुलेंस में बालू ढोया जा रहा है। इस एम्बुलेंस पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि..."एम्बुलेंस का राजीव प्रताप रुडी बालू ढोने में बहुत बेहतरीन उपयोग कर रहे थे। इसके लिए उनके पास ड्राइवर भी उपलब्ध था लेकिन बीमारों की मदद के लिए एम्बुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं था"  जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद राजीव प्रताप को भी टैग किया है। 



 वही आरजेडी दरभंगा ने ट्वीट करके लिखा कि "जनता एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड़ रही, यहाँ एम्बुलेंस में बालू ढोया जा रहा" राजद दरभंगा के इस ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है।