ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

ब्रजेश ठाकुर पर आया फैसला तो तेजस्वी को फिर याद आए मूंछ और तोंद वाले अंकल, नीतीश से पूछा कहां हैं वे

PATNA : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में ब्रजेश ठाकुर को पटियाला हाउस कोर्ट के द्वारा आरोपी करार दिए जाने के बाद बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को फिर से तोंद और मूंछ वाले अंकल की याद आ ग

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में ब्रजेश ठाकुर को पटियाला हाउस कोर्ट के द्वारा आरोपी करार दिए जाने के बाद बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को फिर से तोंद और मूंछ वाले अंकल की याद आ गयी है। तेजस्वी  ने सीएम नीतीश कुमार से तंज भरे लहजे में तीखा सवाल पूछा है कि आखिऱ अंकल को कहा छिपा दिया आपने।


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आख़िरकार नीतीश कुमार जी के परम शिष्य ब्रजेश ठाकुर को मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया।लेकिन वो मूँछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहाँ छुपा दिए गए? फिर तत्कालीन मंत्री मंजू वर्मा को क्यों बर्खास्त किया गया था? बाक़ी NGO संचालकों का क्या हुआ? नीतीश जी जवाब दें।


बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में एक अज्ञात 'तोंद वालेमूछ वाले अंकल नेताजी की भूमिका सामने आई है। तब पीड़ित बच्चियों ने ही अज्ञात अंकल पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।तेजस्वी ने उस वक्त भी नीतीश सरकार को कटघऱे में खड़ा करते हुए कहा था कि मुजफ्फरपुर जिले के एक मंत्री भी इसमें शामिल हैं, जिन्हें बचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्तर से मूंछ वाले और तोंद वाले अंकल को संरक्षण दिया जा रहा है।


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले  में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।अदालत ने इस केस के 20 आरोपियों में 19 को दोषी करार दिया है।एक आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सभी दोषियों को 28 जनवरी की सुबह 10 बजे सजा सुनाई जाएगी।



टैग्स

संबंधित खबरें