ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी को गच्चा देने वाले मंजीत सिंह की आज JDU में घर वापसी, BJP के उम्मीदवार को हरवाया था चुनाव

PATNA : पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह आज एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले हैं। इसे मंजीत सिंह की घर वापसी बताया जा रहा है। पिछले दिनों मंजीत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष त

तेजस्वी को गच्चा देने वाले मंजीत सिंह की आज JDU में घर वापसी, BJP के उम्मीदवार को हरवाया था चुनाव
Editor
3 मिनट

PATNA : पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह आज एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने वाले हैं। इसे मंजीत सिंह की घर वापसी बताया जा रहा है। पिछले दिनों मंजीत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद आरजेडी में शामिल होने का ऐलान किया था लेकिन बाद में वह पलटी मार गए थे। मंजीत सिंह 3 जुलाई को आरजेडी में शामिल होने वाले थे लेकिन जेडीयू की तरफ से मान मनौव्वल के बाद आखिरकार उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। आज मंजीत सिंह जेडीयू में वापस से सदस्यता लेंगे इसके लिए प्रदेश कार्यालय मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। 


बैकुंठपुर विधानसभा सीट से मंजीत सिंह साल 2010 में विधायक रहे। जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव जीता लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के मिथिलेश तिवारी से हार का सामना करना पड़ा था। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का दावा था और इसलिए मंजीत सिंह को जेडीयू ने टिकट नहीं दिया। बावजूद इसके मंजीत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और उनकी वजह से ही इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी की हार हुई। विधानसभा चुनाव के दौरान बागी उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने कड़ा फैसला किया था। ऐसे नेताओं को ना केवल पार्टी से बाहर किया गया बल्कि बीजेपी ने अब तक किसी ऐसे बागी उम्मीदवार की घर वापसी नहीं कराई है। बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाले रामेश्वर चौरसिया, राजेंद्र सिंह और उषा विद्यार्थी अब तक पार्टी में वापसी नहीं हुई है लेकिन जेडीयू अब मंजीत सिंह की घर वापसी करा रहा है। गठबंधन धर्म को लेकर बीजेपी ने जो वादा किया उसे अब तक निभाया है लेकिन जेडीयू को शायद बीजेपी की परवाह नहीं रही। इसीलिए मंजीत सिंह की वापसी हो रही है। 


मंजीत सिंह आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और सांसद ललन सिंह के सामने सदस्यता लेंगे। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह के साथ-साथ पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। मंजीत सिंह के घर वापसी पर बीजेपी कैसे रिएक्ट करती है यह देखना दिलचस्प होगा।

टैग्स