ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BJP ने JDU को झूठ का यूनिवर्सिटी बताया, बोले सम्राट..नीतीश की पार्टी को करता हूं चैलेंज..हिम्मत है तो कागज दिखाए

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जेडीयू पार्टी को झूठ का यूनिवर्सिटी बताया। कहा कि जो झूठ बोलने वाला

BJP ने JDU को झूठ का यूनिवर्सिटी बताया, बोले सम्राट..नीतीश की पार्टी को करता हूं चैलेंज..हिम्मत है तो कागज दिखाए
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जेडीयू पार्टी को झूठ का यूनिवर्सिटी बताया। कहा कि जो झूठ बोलने वाला यूनिवर्सिटी हो वो लगातार जातीय गणना पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। 


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कमार की पार्टी जेडीयू लगातार झूठ का सहारा ले रही है। बिहार में इनकी पार्टी के लोग लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को मैं चैलेंज करना चाहता हूं कि यदि हिम्मत है तो वो कागज दिखाएं जिसमें सॉलिस्टर जनरल ने विरोध किया है। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के नेता लगातार इस संबंध में झूठ बोल रहे हैं। लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं।    


बता दें कि जातिगत गणना पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। केन्द्र की मोदी सरकार को जातिगत गणना का विरोधी बताया है। ललन सिंह का कहना है कि बीजेपी अब तक पर्दे के पीछे से खेल रही थी। लेकिन,अब पर्दे के सामने आकर विरोध जता दी है। ललन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान देश के सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि जातीय गणना पर वो कुछ कहना चाहते हैं। 


सॉलिसिटर जनरल की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया गया है। उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। ललन सिंह ने कहा था कि देश के सॉलिसिटर जनरल सामने आएं। ललन सिंह ने यह भी कहा कि पीएम मोदी वोट के लिए कहते हैं कि वे अति पिछड़ा समाज से आते हैं। जब काम करने का वक्त आता है तो वे अतिपिछड़ा विरोधी हो जाते है। 


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जातीय आधारित गणना देश की मांग हो रही है। बिहार में जब ये शुरू हुआ तब मध्यप्रदेश सहित देश के प्रत्येक राज्य में यह मांग हो रही है लेकिन केंद्र की सरकार कुम्भकरण की निद्रा में हैं उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के जितने लोग है उन्हें जातीय गणना से फायदा मिल सकेगा।


बिहार में जातीय गणना से भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। यह साफ हो गया है कि भाजपा देश के पिछड़ों और गरीबों का विरोधी है और पूंजीपतियों के पोषक हैं। पूंजीपतियों को कहां से कहां पहुंचा दिये। जो व्यक्ति 9 साल पहले हिन्दूस्तान में 103 वें स्थान पर थे वो नौ साल के अंदर विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गये। गरीब और अतिपिछड़ों के विरोध में भाजपा अब खुलकर सामने आ गयी है। 


ललन सिंह ने कहा कि जब चुनाव आता है तो मोदी जी कभी चाय वाले बन जाते हैं तो कभी अतिपिछड़ा बन जाते है। अब भाजपा का पोल खोल अभियान पूरे बिहार में चलेगा। 1 से 5 सितंबर तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत हर जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और कैडिंल मार्च निकालकर इनका पोल खोला जाएगा। 7 से 12 सितंबर तक जेडीयू हर प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस या कैंडल मार्च निकालेगी। वही 15 से 20 सितंबर तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर भाजपा का पोल खोलने का काम करेंगे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता