ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अपनी हार का ठीकरा दूसरे पर ना फोड़े JDU, BJP बोली.. अपने वोटर्स को क्यों नहीं संभाल पाए

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बीच एनडीए के अंदर से घमासान देखने को मिल रहा है. जेडीयू की बैठक में पहले बीजेपी की भूमिका पर नेताओं ने

अपनी हार का ठीकरा दूसरे पर ना फोड़े JDU, BJP बोली.. अपने वोटर्स को क्यों नहीं संभाल पाए
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बीच एनडीए के अंदर से घमासान देखने को मिल रहा है. जेडीयू की बैठक में पहले बीजेपी की भूमिका पर नेताओं ने सवाल खड़े किए और उसके बाद अब बीजेपी भी जवाब ही मूड में है. जेडीयू नेताओं की तरफ से लगाए गए आरोपों का बीजेपी के नेता भी उसी अंदाज में जवाब दे रहे हैं. पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता जय कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी हार के लिए बीजेपी जिम्मेदार है और अब बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने पलटवार किया हैं.

बीजेपी के कंधे पर हार की जिम्मेवारी नहीं डाले

बीजेपी नेता ने कहा है कि जय कुमार सिंह को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए. हारने वाला और मरने वाला व्यक्ति हमेशा अपनी हार का ठीकरा दूसरे के ऊपर छोड़ता है. जयकुमार सिंह भी यही कर रहे हैं. जय कुमार सिंह बीजेपी के कंधों पर अपनी हार की जिम्मेदारी नहीं डाल सकते. यादव ने कहा है कि जो लोग अपना वोटर संभाल कर नहीं रख सके जिम्मेदारी उनकी है.

मतदाताओं का नहीं रखा ख्याल

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले को देखना चाहिए कि उनके पीछे या साथ में कौन खड़ा है अगर आपने दुश्मन और दोस्त के बीच फर्क नहीं कर पाए तो आप कमजोर हैं ना कि इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है. नवल किशोर यादव ने कहा कि बीजेपी वोटर नहीं पार्टी. वोटर मतदान करते हैं. पार्टी मतदान नहीं करती है. उनके पीछे कौन था जो चुनाव लड़ने गए थे उनको देखना चाहिए था. वह अपने दोस्तों और दुश्मनों  को पहचान नहीं सके. गलती तो उनकी है. उम्मीदवार के पीठ के पीछे पार्टी नहीं लगी रहती है, बल्कि कार्यकर्ता होते हैं. अपने मतदाताओं का ख्याल नहीं रहा. जिसका कारण उनकी हार बनी. 

टैग्स