ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र: SDM-SDO पर रोहिणी के पक्ष में काम करने का आरोप, EC से लगाई गुहार

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई एक बार फिर चुनाव आयोग के शरण में पहुंचकर न्याय की गुहार रही है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दो सरकारी अधिकारियों पर पक्षपात करन

BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र: SDM-SDO पर रोहिणी के पक्ष में काम करने का आरोप, EC से लगाई गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई एक बार फिर चुनाव आयोग के शरण में पहुंचकर न्याय की गुहार रही है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दो सरकारी अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि सारण के दो अधिकारी आरजेडी और उसके प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं। आरोप है कि सोनपुर के एसडीपीओ और एसडीएम सुरक्षा बलों की तैनाती में पक्षपात कर रहे हैं।


बीजेपी की बिहार इकाई ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सारण के जिला निर्वाची पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। आरोप लगाया गया है कि उक्त दोनों अधिकारी आरजेडी के पक्ष में काम कर रहे हैं। 


आरजेडी के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद दो अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोहिणी आचार्य को 21 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। रोहिणी आचार्य न तो कोई जनप्रतिनिधि हैं और न ही सारण लोकसभा सीट से आधिकारिक तौर पर उन्हें उम्मीदवार ही घोषित किया गया है।


बिहार बीजेपी के न्यायिक मामले और चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रमुख और उप प्रमुख ने यह शिकायत दर्ज कराई है और चुनाव आयोग से पक्षपात करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण में लोकसभा उम्मीदवार के रूप में रोड शो और जनसभाएं कर रही हैं। हालांकि आरजेडी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा अबतक नहीं की गई है।