ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BJP ने बजट को बताया ऐतिहासिक,कहा- बजट में कृषि, शिक्षा और उद्यम समेत सभी क्षेत्रों पर फोकस

PATNA : बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि आज सदन में पेश होनेवाला बजट अबतक का सबसे अनूठा बजट है। बेबी

BJP ने बजट को बताया ऐतिहासिक,कहा- बजट में कृषि, शिक्षा और उद्यम समेत सभी क्षेत्रों पर फोकस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि आज सदन में पेश होनेवाला बजट अबतक का सबसे अनूठा बजट है। बेबी कुमारी ने कहा कि एक ओर जहां कोरोना महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, ऐसे में सरकार ने बजट में कृषि, शिक्षा और उद्यम समेत सभी क्षेत्रों पर बराबर फोकस किया है।


उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य अब सीधे उनके खाते में भेजेगी जबकि किसानों को डिजिटल और हाईटेक बनाने के लिए पीपीपी मोड में नई योजनाएं शुरू की जाएगी। इसके साथ ही ऑर्गेनिक खेती पर भी जोर दिया जाएगा।


शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे प्रोफेशनल एजुकेशन को काफी मजबूती मिलेगी। आरबीआई द्वारा डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिए जाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। वहीं इस बजट के तहत युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।


उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इस बजट पेश किया गया है। देश के विकास में इस बजट की भूमिका काफी अहम है। देश हित में यह बजट अभी तक का सबसे लोकप्रिय बजट साबित होगा।

टैग्स