ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में BJP का चुनावी मैनेजमेंट, 72 करोड़ खर्च कर 74 सीटों पर जीत हासिल की

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म हुए लगभग 6 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है और अब चुनाव में राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए खर्च का ब्यौरा भी सामने आ रहा है। विधानसभा चुना

बिहार में BJP का चुनावी मैनेजमेंट, 72 करोड़ खर्च कर 74 सीटों पर जीत हासिल की
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म हुए लगभग 6 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है और अब चुनाव में राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए खर्च का ब्यौरा भी सामने आ रहा है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बिहार में पहले की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने 74 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की लेकिन चुनावी मैनेजमेंट के लिए बीजेपी ने बिहार में 72 करोड़ खर्च कर डाले। आयोग को दिए गए अपने खर्च के ब्योरे में बीजेपी ने बताया है कि उसने विधानसभा चुनाव में 71.73 करोड रुपए खर्च किए। 


बीजेपी ने चुनाव आयोग को बताया है कि उसने सबसे ज्यादा खर्चे अपने स्टार प्रचारकों के चैनल पर किया है। जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ जैसे स्टार प्रचारकों के प्लेन पर तकरीबन 24 करोड़ से अधिक का खर्च आया है। औसत आंकड़ों की बात करें कि अब तो भारतीय जनता पार्टी ने एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने में लगभग 96 लाख रुपये खर्च किए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए 16 करोड़ से ज्यादा की राशि दे डाली है। लगभग सभी उम्मीदवारों को बीजेपी ने 15-15 लाख रुपए चुनाव लड़ने के लिए दिए। बीजेपी ने जो डिटेल चुनाव आयोग को दी है उसके मुताबिक विधानसभा चुनाव की शुरुआत के वक्त केंद्रीय और बिहार इकाई के पास तकरीबन 2367 रुपए का बैलेंस था जो चुनाव खत्म होने के बाद घटकर 2279 करोड़ों पर के आस पास आ गया इस दौरान पार्टी के पास नकदी बढ़ गई और वह 2 करोड़ 79 लाख से बढ़कर 5 करोड़ 78 लाख हो गया। 


भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में मीडिया मैनेजमेंट के लिए भी अच्छी खासी मोटी रकम खर्च की। बीजेपी की तरफ से गूगल इंडिया को 1.59 करोड़ रुपए दिए गए। बिहार विधानसभा चुनाव वर्चुअल मोड में शुरू हुआ था लिहाजा सोशल और डिजिटल मीडिया पर इसके लिए बड़ी राशि खर्च की गई। बीजेपी की बिहार इकाई ने मीडिया के अलग-अलग माध्यमों में विज्ञापन के ऊपर 16 करोड़ की राशि खर्च की। बड़े नेताओं के अलावा अन्य नेताओं के ट्रेन और बाकी गाड़ियों पर 45 लाख से ज्यादा की राशि खर्च की गई। आपको बता दें कि बिहार जैसे राज्य में चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार अधिकतम लगभग 30 लाख तक की राशि खर्च कर सकता है हालांकि किसी राजनीतिक दल के द्वारा खर्च की जाने वाली राशि की कोई सीमा तय नहीं है।

टैग्स