ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP मंत्री सम्राट चौधरी के भाई JDU में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के भाई जेडीयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी द्वारा आयोजित

BJP मंत्री सम्राट चौधरी के भाई JDU में शामिल, ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के भाई जेडीयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में मंत्री के भाई ने सदस्यता ग्रहण की. 


बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के छोटे भाई रोहित चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है.  जेडीयू के पार्टी ऑफिस स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें वे जेडीयू में हुए. 


आपको बता दें कि रोहित चौधरी इससे पहले समता पार्टी के नेता थे. समता पार्टी छोड़कर उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला किया. रोहित चौधरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने JDU में शामिल कराया. इस मौके पर विजय चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा भी मौजूद थे. 


जेडीयू में शामिल होने के बाद रोहित चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति आस्था को मन में रखकर मैं जदयू शामिल हुआ हूं. JDU से मेरा पुराना नाता रहा है और मैं समता पार्टी का भी सदस्य रहा हूं.