ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहारियों को लेकर सियासत ना करें चिराग, रालोजपा बोली.. सरकार आतंकी घटनाओं को लेकर है संवेदनशील

PATNA : जम्मू कश्मीर में बिहारियों की निर्मम हत्या के बाद से राजनीति तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए लेटर को लेकर हमला बोला ह

बिहारियों को लेकर सियासत ना करें चिराग, रालोजपा बोली.. सरकार आतंकी घटनाओं को लेकर है संवेदनशील
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जम्मू कश्मीर में बिहारियों की निर्मम हत्या के बाद से राजनीति तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए लेटर को लेकर हमला बोला है. रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि चिराग बिहारियों को लेकर सियासत करने में जुटे हुए हैं. बिहार सरकार इस मामले में सजग है और इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने इस पूरी घटना का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया है. रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए कहा है कि आतंकवाद की यूनिवर्सिटी पाकिस्तान को जल्द ही अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए नहीं तो पूरा बिहार कश्मीर पहुंचकर मुंहतोड़ जवाब देगा. 


श्रवण अग्रवाल ने भारत सरकार से मांग की है कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले इंडिया और पाकिस्तान के मैच को भी सरकार रद्द करे नहीं तो रालोजपा मैच का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान से सारे राजनीतिक संबंध भी तोड़ देने चाहिए. 


इसके अलावा प्रेस वार्ता में श्रवण अग्रवाल ने एक तरफ जहां चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तरफदारी की. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान अपने पिता स्व. रामविलास पासवान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. पिता के नाम पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर चिराग अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि बीते 10 अक्टूबर को दिल्ली में चिराग ने जो अपने पिता का पुण्यतिथि कार्यक्रम रखा था, उसमें राहुल गांधी, लालू यादव समेत विपक्ष के नेताओं को बुलाकर उन्होंने यह साफ़ कर दिया कि वे आने वाले बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को कैसे हरा सकें, इसकी रणनीति बना रहे हैं. 


चिराग द्वारा बार-बार नीतीश कुमार पर उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान का अपमान करने का आरोप लगाए जाने की बात का श्रवण अग्रवाल ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी स्व. रामविलास पासवान का अपमान नहीं किया. रामविलास के अंतिम समय तक वे उनके साथ रहे और हमेशा उनकी बातों को महत्त्व दिया. इसलिए चिराग के आरोप पूरी तरह से गलत हैं.