ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहारियों को चार्टर प्लेन से लेकर पटना आये संजय सिंह, कहा- दिल्ली बिहारी मजदूरों का है

PATNA : कोरोना काल में प्रवासियों को लेकर बिहार की सियासत से लगातार गर्म है। दिल्ली में बिहारी मजदूरों को लेकर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आमने सामने नजर आए थे और अब ए

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :  कोरोना काल में प्रवासियों को लेकर बिहार की सियासत से लगातार गर्म है। दिल्ली में बिहारी मजदूरों को लेकर आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आमने सामने नजर आए थे और अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने प्रवासियों पर बड़ा सियासी दांव खेल दिया है। बुधवार को 34 बिहारी मजदूरों को लेकर पटना आने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज फिर चार्टर प्लेन से पहुंचे हैं. आज 180 बिहारियों को लेकर संजय सिंह पटना पहुंचे हैं.


बुधवार की शाम संजय सिंह 34 बिहारी मजदूरों को लेकर आए थे और उसी फ्लाइट से खुद वापस लौट गए थे हालांकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार मजदूर हो और छात्रों का ख्याल नहीं रख पा रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासियों के सहारे वोट बैंक को साधने की कोशिश में है.


बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. संजय सिंह बिहार के प्रभारी भी हैं और प्रवासियों के मुद्दे पर उन्होंने लगातार बिहार सरकार को घेरा था हालांकि बाद में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी उन्हें जवाब दिया था. लेकिन अब मजदूरों को लेकर फ्लाइट से पटना पहुंचे संजय सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार अपने प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को सम्मान के साथ बिहार बुलाने में फेल साबित हो गई है.


खुद मजदूरों के साथ आए थे संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह बुधवार की रात दिल्ली से बिहारी मजदूरों को लेकर पटना पहुंचे.  संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने सांसद कोटे से मिलने वाले एक साल के अंदर अपने सभी 34 मुफ्त हवाई जहाज यात्रा के टिकटों का इस्तेमाल बिहारियों के लिए किया है.  यह बिहारी हैं जो दिल्ली में फंसे थे और कुछ कारणों से जल्द अपने घर वापस आना चाहते थे और बिहार की गलत नीतियों के कारण लाखों प्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है हालांकि आम आदमी पार्टी ने ऐसे हजारों प्रवासियों की मदद की है जो घर वापस आना चाहते थे। संजय सिंह ने कहा है कि कोरोना का डर खत्म होते ही सभी बिहारी मजदूर वापस दिल्ली आ जाएंगे और दिल्ली सरकार इनके लिए हमेशा खड़ी रहेगी. 

टैग्स