ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में पहुंचे, विपक्ष विधानसभा में मांग रहा जवाब.. सत्ता पक्ष सफाई देने में जुटा

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही से खुद को 1 दिन तक दूर रखने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा आज सदन की कार्यवाही में मौजूद हैं. 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब विजय कुम

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में पहुंचे, विपक्ष विधानसभा में मांग रहा जवाब.. सत्ता पक्ष सफाई देने में जुटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही से खुद को 1 दिन तक दूर रखने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा आज सदन की कार्यवाही में मौजूद हैं. 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब विजय कुमार सिन्हा आसन पर मौजूद थे. हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी ने हंगामा शुरू कर दिया है. आरजेडी इस मसले पर सदन में स्पष्टता की मांग कर रहा है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को खरी-खोटी सुनाई जाने के मामले में आखिर क्या हुआ इसकी जानकारी देने की मांग सदन में आरजेडी की तरफ से की जा रही है.


उधर सत्ता पक्ष इस पूरे मसले पर सदन में सफाई देने में जुटा हुआ है. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि आसन को कोई भी अपमानित नहीं कर सकता और अध्यक्ष का दर्जा सदन में सर्वोपरि है. विपक्ष के हंगामे पर विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जिन लोगों ने खुद अध्यक्ष को अपमानित किया हो वह आज सम्मान की बात कर रहे हैं.


बता दें कि विधानसभा में पिछले 2 दिनों से विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच विवाद चर्चा में रहा है. मंगलवार को सदन की कार्यवाही भी इसके कारण नहीं चली. विपक्षी सदस्य नीतीश कुमार से माफी मांगने पर अड़ गए तो ही बीजेपी के सदस्य भी आसन पर विधानसभा अध्यक्ष को बुलाने की मांग करते रहे. हालांकि देर शाम विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच बैठक के बाद इस मामले में समाधान निकलने की खबर मिल रही है.



टैग्स