ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार विधानसभा में तेजस्वी के आंकड़ों पर भारी हंगामा, मंत्री श्रवण कुमार और विपक्ष आमने-सामने

PATNA : बिहार विधानसभा में आज मनरेगा को लेकर तेजस्वी यादव की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों पर जोरदार हंगामा हुआ है. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि सरकार की

बिहार विधानसभा में तेजस्वी के आंकड़ों पर भारी हंगामा, मंत्री श्रवण कुमार और विपक्ष आमने-सामने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज मनरेगा को लेकर तेजस्वी यादव की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों पर जोरदार हंगामा हुआ है. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि सरकार की तरफ से सदन में बुधवार को जो आंकड़े दिए गए वह बिल्कुल सही थे. इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन के अंदर और सदन के बाहर मीडिया में गलत आंकड़े पेश किए. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया.


मंत्री श्रवण कुमार के इतना कहते ही तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हुए. इसके बाद आरजेडी के दूसरे विधायक भी सदन में उठ खड़े हुए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से केंद्र सरकार जो आंकड़े जारी करती है उसी आंकड़ों का उन्होंने हवाला दिया. वह इस बात को चुनौती देने के लिए तैयार हैं कि सदन में उन्होंने जो आंकड़े दिए वह बिल्कुल सही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री जी किसकी बात पर आकर सदन में हंगामा कर रहे हैं यह उन्हें मालूम है.


तेजस्वी यादव इस दौरान जबरदस्त तेवर में नजर आए. तस्वीर यादव ने चुनौती दिया कि इस मामले पर सरकार गलत बयानी कर रही है. इसके बाद सदन में तेजस्वी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपने विधायकों तक को खड़ा करा दिया. सदन में काफी देर तक जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सभी को शांत कराते नजर आए हैं. विपक्ष इस मामले पर सदन में गलत जवाब देने के लिए मंत्री श्रवण कुमार से माफी मांगने की मांग करता रहा है.