ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग, BJP विधायक ने कहा.. अगर नमाज़ के लिए छुट्टी तो हनुमान पाठ की भी मिले इजाजत

PATNA : झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरा आवंटित होने का मामला अब धीरे-धीरे बिहार में तूल पकड़ते जा रहा है. विवादों में घिरे इस मसले को लेकर बिहार की सियासत तेज

बिहार विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग, BJP विधायक ने कहा.. अगर नमाज़ के लिए छुट्टी तो हनुमान पाठ की भी मिले इजाजत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरा आवंटित होने का मामला अब धीरे-धीरे बिहार में तूल पकड़ते जा रहा है. विवादों में घिरे इस मसले को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल एक बड़ी मांग रख दी है. हरी भूषण ठाकुर का कहना है कि अब उन्हें विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत दी जाये. 


हरी भूषण ठाकुर बचौल ने हेमंत सोरेन के इस फैसले पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया और उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो बिहार विधानसभा में भी हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत दी जाए. जुम्मा के दिन अगर नमाज़ पढ़ने के लिए छुट्टी दी जाती है तो हनुमान चालीसा के पाठ के लिए भी छुट्टी मिलनी चाहिए.


आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटन किये जाने को लेकर कल बीजेपी विधायकों ने भजन कीर्तन कर हेमंत सरकार के इस फैसले का विरोध किया. बीजेपी विधायकों ने कहा कि अगर नमाज के लिए कमरा दिया जा सकता है तो हिंदू विधायकों को भजन कीर्तन के लिए क्यों नहीं. बीजेपी ने विधानसभा का मानसून सत्र बाधित करने की दी धमकी और कहा कि विधानसभा में भजन कीर्तन के लिए कमरा आवंटित हो और सभी धर्मों की प्राथर्ना के लिए कमरा मुहैया कराया जाए.



फर्स्ट बिहार से बातचीत में बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि उन्होंने अगर आरएसएस को तालिबानी बताया है तो उन्हें एक बार अफगानिस्तान जाकर देखना चाहिए कि तालिबानी किस कदर लोगों और महिलाओंके साथ पेश आ रहे हैं. तेजस्वी यादव भी जगदानंद के बयान का समर्थन कर रहे हैं. तेजस्वी को भी अफगानिस्तान जाना चाहिए और तालिबानियों की हारकर देखनी चाहिए. यह बेकार की टिप्पणी है.